
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में बन रहा नया हवाई अड्डा है, जो दिल्ली एनसीआर, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने-जाने को आसान बनाएगा। स्विस दक्षता और भारतीय’मेहमाननवाज़ी का संगम, एनआईए को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, बेहतरीन कार्यक्षमता, डिजिटल सेवाओं और न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के प्रति प्रतिबद्धता के मामले में भारत का अग्रणी हवाई अड्डा बनाने की कल्पना की गई है। एनआईए यात्रियों को एक आधुनिक और सहज अनुभव प्रदान करेगा। बच्चों वाले परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और व्यावसायिक यात्रियों’के लिए यहां कई प्रकार की व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) द्वारा किया जा रहा है, जो ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के सहयोग से विकसित की जा रही है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कार्य संस्कृति/नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सांस्कृतिक वातावरण

