वर्तमान निविदाएँ

नवीनतम निविदा के अवसरों को देखें

Sr.No Introduction Tender Type Date of Publication Last Date of bid
1

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल) उत्तर प्रदेश, भारत स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एन.आई.ए) में “एम.आर.ओ सुविधा के डिज़ाइन, वित्तपोषण, निर्माण (निर्माण, परीक्षण एवं कमीशनिंग), संचालन, रखरखाव तथा अंततः हस्तांतरण के लिए लाइसेंस प्रदान करने” हेतु अपने अनुरोध प्रस्ताव (आर.एफ.पी) पर प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित करता है।

अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए इच्छुक पक्ष tenders@niairport.in पर संपर्क कर सकते हैं।

आर.एफ.पी (अनुरोध प्रस्ताव) 17 मार्च 2026 17 अगस्त 2026
2

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल) उत्तर प्रदेश, भारत स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एन.आई.ए) के लिए “डिज़ाइन, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन एवं हस्तांतरण (डी.बी.एफ.ओ.टी) आधार पर होटल सुविधा के लाइसेंस प्रदान करने” हेतु अपने अनुरोध प्रस्ताव (आर.एफ.पी) पर प्रतिक्रियाएँ आमंत्रित करता है।

अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए इच्छुक पक्ष tenders@niairport.in पर संपर्क कर सकते हैं।

आर.एफ.पी (अनुरोध प्रस्ताव) 18 मार्च 2026 18 अगस्त 2026

इच्छुक पक्ष tenders@niairport.in पर संपर्क कर सकते हैं

खरीद नीति

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास और संचालन के लिये,यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं से सामग्री, सेवाएँ और उत्पादों की खरीद करेगा। वाई.आई.ए.पी.एल. यह सभी खरीद प्रक्रियाएँ अपने निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत खरीद नीति और यहाँ उल्लिखित सिद्धांतों के अनुरूप निष्पक्ष, खुली और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा।