कृपया ऐसी किसी भी घटना या खतरे की सूचना एन.आई.ए. हवाई अड्डे के अधिकारियों को दें जिससे सुरक्षा/संरक्षा का खतरा पैदा हो सकता है।

हवाई अड्डे पर सुरक्षा और संरक्षा - घटनाओं या खतरों की रिपोर्ट करें
सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े जोखिमों की पहले से पहचान करना और उन्हें समय रहते दूर करना है, ताकि किसी भी घटना या दुर्घटना से बचा जा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे यात्रियों या हवाई अड्डे पर कार्यरत सभी लोगों के सहयोग पर निर्भर करता है। कृपया किसी भी घटना या संभावित खतरे* की जानकारी यथाशीघ्र एन.आई.ए. हवाई अड्डे के अधिकारियों को देकर हमारी सहायता करें।
नोट: आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर से 9266794004 पर संपर्क करें या एनआईए हवाई अड्डे के कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
(* खतरा एक स्थिति या वस्तु है जिसमें किसी घटना या दुर्घटना का कारण बनने या उसमें योगदान देने की संभावना हो, जिससे चोट या संपत्ति को नुकसान हो सकता है।)
सुरक्षा या संरक्षा से जुड़े खतरों की रिपोर्ट करें
क्या आप नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हैं और क्या आपने
- कोई खतरा, बाल-बाल बचने की घटना या कोई हादसा देखा?
- किसी संभावित जोखिम को पहचाना है?
- किसी संदिग्ध गतिविधि को देखा है?
- असुरक्षित कार्यप्रणालियों को देखा है?
- कभी किसी परिस्थिति में असुरक्षित व्यवहार किया है और आप दूसरों को भी ऐसा करने से बचाना चाहते हैं?
सुरक्षा संबंधी जानकारी
सुरक्षा जाँच समन्वयक (एस.आई.सी.)
विमानन सुरक्षा प्रमुख
