एयर कार्गो और लॉजिस्टिक्स

कार्गो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकीकृत कार्गो टर्मिनल

एयर इंडिया एस.ए.टी.एस. एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (ए.आई.एस.ए.टी.एस.) ने उत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को पुनर्परिभाषित करने के उद्देश्य से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में एकीकृत कार्गो टर्मिनल (आई.सी.टी.) के विकास और परिचालन का नेतृत्व किया है।

आई.सी.टी. नोएडा को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करती है। यह अत्याधुनिक सुविधा हवाई, सड़क और रेल—तीनों प्रकार की कनेक्टिविटी को एकीकृत करेगी तथा अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू व्यापार के लिये माल की बिना रूकावट आवाजाही सुनिश्चित करेगी, जिससे परिवहन अवधि कम होगी।

ए.आई.एस.ए.टी.एस. और नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के बीच यह महत्वपूर्ण साझेदारी भारत के लॉजिस्टिक्स एवं एयर कार्गो क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रक्रियाएँ, उन्नत ऑटोमेशन और टेक-चालित समाधान लेकर आता है, जो परिचालन की दक्षता, विस्तार क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएँगे।

आवश्यक अवसंरचना की कमियों को दूर करके, यह सुविधा उत्तर भारत को वैश्विक वाणिज्य के लिए एक केंद्र के रूप में परिवर्तित कर देगी।

एयर इंडिया एस.ए.टी.एस. एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (ए.आई.एस.ए.टी.एस.) के बारे में

ए.आई.एस.ए.टी.एस. एक 50:50 संयुक्त उपक्रम है—एयर इंडिया लिमिटेड (टाटा समूह) और एस.ए.टी.एस. लिमिटेड के बीच, जो एशिया की अग्रणी गेटवे सेवाएँ और फूड सॉल्यूशन्स प्रदान करता है।

भारत सरकार के हवाई अड्डों को विश्व-स्तरीय सुविधाओं में उन्नत करने और अधिक एयरलाइनों को भारत में जोड़ने के उद्देश्य के तहत ए.आई.एस.ए.टी.एस. का गठन किया गया था, ताकि ग्राउंड और कार्गो हैंडलिंग में ऐसी सेवाएँ प्रदान की जा सकें जो ग्राहकों की अपेक्षाओं से आगे हों।

2008 में संचालन शुरू करने के बाद से, ए.आई.एस.ए.टी.एस. ने बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, मंगलौर, रांची, रायपुर और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों पर अपनी ग्राहक एयरलाइनों को सरल, व्यापक और विश्वसनीय समाधान प्रदान किये हैं।

17,000 से अधिक कर्मचारियों की मजबूत टीम के साथ, ए.आई.एस.ए.टी.एस. यात्रियों और बैगेज हैंडलिंग से लेकर रैम्प हैंडलिंग, विमान के आंतरिक हिस्सों की सफाई, लोड कंट्रोल और फ़्लाइट ऑपरेशन्स तक संपूर्ण एंड-टू-एंड ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएँ प्रदान करता है। इसके साथ ही, यह सामान्य, नष्ट होने योग्य, ट्रांसशिपमेंट, एक्सप्रेस कूरियर और विशेष कार्गो सहित सभी प्रकार की कार्गो सेवाओं को कुशलता और भरोसे के साथ संभालता है।  

> अधिक जानें

Cargo

हमारा एयर कार्गो इन्फ्रास्ट्रक्चर

उत्तर भारत के हृदय से विश्वसनीय, कनेक्टेड और कुशल कार्गो संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया, हम पूर्ण पारदर्शिता और नियंत्रण के साथ, आगमन से लेकर प्रेषण तक माल की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दक्षता, कनेक्टिविटी और भविष्य के लिए तैयार अवसंरचना की पेशकश करते हैं।

कार्गो

  • 22,000 वर्ग मीटर का आधुनिक वेयरहाउस स्पेस
  • 24x7 निर्बाध संचालन के लिए 2 समर्पित फ़्रेटर बे

सुचारू कनेक्टिविटी:

  • घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय और एक्सप्रेस कार्गो टर्मिनल
  • यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से ट्रकों के लिए सीधी आवाजाही की सुविधा, जिससे आवागमन आसान हो जाएगा

स्मार्ट डिजिटल सिस्टम:

  • सी.ओ.एस.वाई.एस.+, ई-स्वीकृति और कार्गो समुदाय प्रणालियों द्वारा संचालित
  • वास्तविक समय ट्रैकिंग और सुसंचालन सुनिश्चित करता है

कुशल इन्फ्रास्ट्रक्चर:

  • 19 ट्रक डॉक, 9 एक्स-रे मशीनें, 12 यूनिट लोड डिवाइस रोलर डेक
  • गति, सुरक्षा और उच्च क्षमता के लिये अनुकूलित