अस्वीकरण

नियम और शर्तें

क. परिभाषाएँ

  • आप, आपका, आपके: इन शब्दों का तात्पर्य साइट के व्यक्तिगत उपयोगकर्ता से है।
  • एनआईए: इसका तात्पर्य नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड से है।
  • सामग्री : इस शब्द में साइट पर या उसके माध्यम से प्रदर्शित या उपलब्ध सभी जानकारी, डेटा, टेक्स्ट, ग्राफिक्स, इमेज, ऑडियो, वीडियो और कोई भी अन्य सामग्री शामिल है।
  • साइट : इसका तात्पर्य विशेष रूप से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के स्वामित्व और संचालन वाली वेबसाइट से है।

ख. सामान्य अस्वीकरण

  • साइट पर प्रदान की गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी और संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। हालाँकि, एनआईए साइट की अखंडता सुनिश्चित करने का प्रयास करता है, फिर भी हम सामग्री की पूर्ण सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते हैं।

  • सामग्री में तकनीकी अशुद्धियाँ या टंकण त्रुटियाँ हो सकती हैं और यह बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय परिवर्तन के अधीन है। एनआईए सामग्री को अद्यतन (update) करने के लिए बाध्य नहीं है और इसकी सटीकता या पूर्णता के संबंध में कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देता है।

  • आपके द्वारा सामग्री पर किया गया कोई भी भरोसा पूरी तरह से आपके अपने जोखिम पर है। एनआईए, इसकी सहयोगी कंपनियाँ, निदेशक, कर्मचारी और एजेंट इस साइट पर जानकारी के आपके उपयोग या उस पर आपके भरोसे से होने वाले किसी भी नुकसान या क्षति के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे।

  • पिछले वित्तीय प्रदर्शन का डेटा, यदि प्रस्तुत किया गया है, तो केवल ऐतिहासिक संदर्भ के लिए प्रदान किया गया है और इसे भविष्य के प्रदर्शन का संकेतक नहीं माना जाना चाहिए।

  • एनआईए साइट पर किसी भी जानकारी को बिना किसी पूर्व सूचना के संशोधित करने, हटाने या जोड़ने का एकमात्र अधिकार सुरक्षित रखता है।

ग. बाहरी लिंक और तृतीय-पक्ष सामग्री

  • साइट में अन्य वेबसाइटों ("लिंक्ड साइट्स") के लिंक शामिल हो सकते हैं। ये लिंक केवल आपकी सुविधा के लिए प्रदान किए गए हैं और लिंक्ड साइट्स पर पेश की गई सामग्री, उत्पादों या सेवाओं ("लिंक्ड सामग्री") का एनआईए द्वारा समर्थन, अनुशंसा या अनुमोदन नहीं करता हैं।

  • लिंक्ड सामग्री पर एनआईए का कोई नियंत्रण नहीं है और हम इसकी सटीकता, वैधता या किसी अन्य पहलू के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं। हम किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान, क्षति या हानि के लिए सभी ज़िम्मेदारी अस्वीकार करते हैं, जो किसी भी लिंक्ड साइट्स तक आपकी पहुँच या उपयोग के परिणामस्वरूप होता है।

  • इस साइट की सामग्री या लिंक्ड सामग्री की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई वारंटी, चाहे वह व्यक्त या निहित हो, नहीं दी जाती है।

घ. कानूनी अस्वीकरण और क्षेत्राधिकार संबंधी सीमाएँ

  • यह साइट किसी भी ऐसे क्षेत्राधिकार में उपयोग के लिए वांछित नहीं है जहाँ इसका प्रकाशन, वितरण, या उपयोग किसी स्थानीय कानून या विनियमन के विपरीत हो। उपयोगकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार हैं कि उनका साइट का उपयोग उनके संबंधित क्षेत्राधिकारों में सभी लागू कानूनों के अनुरूप है।

  • साइट तक पहुँच प्राप्त करके, आप यह पुष्टि करते हैं कि आपकी पहुँच और उपयोग आपके क्षेत्राधिकार में गैरकानूनी नहीं है और आप सामग्री को प्रसारित, दोबारा तैयार या अन्यथा वितरित नहीं करेंगे।

  • आप किन्हीं भी निषिद्ध कार्यों में शामिल न होने के लिए सहमत हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं, लेकिन ये इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:

  • साइट के संचालन या कार्यक्षमता को बाधित करना या उसमें घुसपैठ करना।
  • कोई भी गैरकानूनी, अश्लील, मानहानिकारक या अन्यथा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या प्रसारित करना।
  • सामग्री से किसी भी कॉपीराइट या अन्य मालिकाना नोटिस को अस्पष्ट करना या हटाना।
  • दूसरों को बदनाम करने, डराने या उन्हें परेशानी देने के लिए साइट का उपयोग करना।

ङ. कॉपीराइट और व्यक्तिगत उपयोग

  • इस साइट पर सभी सामग्री नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड या इसके सामग्री प्रदाताओं की संपत्ति है और यह कॉपीराइट कानूनों द्वारा संरक्षित है।

  • एनआईए आपको केवल आपके व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए सामग्री को देखने और डाउनलोड करने के लिए अधिकृत करता है।

  • एनआईए की पूर्व लिखित सहमति के बिना सामग्री का कोई भी अन्य उपयोग, जिसमें दोबारा से तैयार करना, संशोधन, वितरण, प्रसारण या पुनर्प्रकाशन शामिल है, सख्ती से निषिद्ध है।

च. शासकीय कानून

यह अस्वीकरण और साइट के आपके उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद को भारत गणराज्य के कानूनों के अनुसार नियंत्रित और समझा जाएगा। आप इसके द्वारा किसी भी कानूनी विवाद के समाधान के लिए नोएडा, उत्तर प्रदेश के न्यायालयों के विशेष क्षेत्राधिकार के लिए सहमति देते हैं।