हमारी टीम का हिस्सा बनें

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में अपना नया सफर शुरू करें

हमारे साथ काम क्यों करें?

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के विमानन इतिहास के एक नये अध्याय का प्रतीक है, यह एक आधुनिक, कुशल और सतत् विमानन द्वार है, जो लोगों, स्थानों और अवसरों को जोड़ता है।

यहाँ आपको एक ऐसे सफर का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है, जहाँ हर कर्मचारी परिवर्तनकारी निर्माण में अपनी सजग भूमिका निभाता है।

ज़्यूरिख़ एयरपोर्ट इंटरनेशनल परिवार का हिस्सा होने के नाते, हमें हवाई अड्डा विकास और प्रबंधन के 75 वर्षों से अधिक के वैश्विक अनुभव को भारत में लाने पर गर्व है।

> हमारे आदर्शों को जानें

कार्यस्थल में विविधता और समानता के लिये प्रतिबद्ध

हम एक ऐसे कार्यस्थल के निर्माण के लिये समर्पित हैं जो विविधता को अपनाता है तथा न्याय, गरिमा तथा समावेशन के उच्चतम मानकों को बनाये रखता है।

हमारी संस्कृति:

  • हम सभी लिंगों, पृष्ठभूमियों, समुदायों और जीवन के हर क्षेत्र से आने वाली प्रतिभा का स्वागत करते हैं।

  • हमारी नीतियां यह सुनिश्चित करती हैं कि प्रत्येक व्यक्ति; चाहे उसकी पहचान, उम्र, क्षमता या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो; को मौके, नौकरी में प्रगति और कंपनी में योगदान तक समान पहुँच प्राप्त हो।

  • हम संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट के हस्ताक्षरकर्ता भी हैं, जिससे मानवाधिकारों, न्यायपूर्ण श्रम प्रथाओं और गैर-भेदभाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है।

यह केवल हमारी नीति नहीं, बल्कि हमारी भर्ती, प्रशिक्षण, सहयोग और विकास की नींव है। पारदर्शी, समावेशी और योग्यता-आधारित वातावरण को बढ़ावा देकर, हम प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने और सफल होने में सक्षम बनाते हैं।

यदि आप ऐसे कार्यस्थल को महत्व देते हैं जहाँ सभी का सम्मान किया जाता है, समर्थन मिलता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपना श्रेष्ठ कार्य करने के लिये प्रेरणा मिलती है, तो नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आपके लिये एक आदर्श स्थान होगा। आप समान अवसर और ऐसे कार्यस्थल में विश्वास रखते हैं जहाँ हर कोई अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके, तो नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आपके लिये एक आदर्श स्थान होगा।

हमारी टीम से जुड़ने के लिये तैयार हैं?

यदि आप उद्देश्य, जिम्मेदारी और प्रभाव पैदा करने के अवसर की तलाश में हैं, तो आपको यहाँ अपनी सही जगह अवश्य मिलेगी।

> अवसर देखें