कंपनी के बारे में

हमको और हमारे नेतृत्व के बारे में और जानें

हमारे आदर्श

हर कदम जो हम उठाते हैं, वह उन आदर्शों द्वारा निर्देशित होता है जो बताते हैं कि हम कौन हैं और कैसे काम करते हैं।

प्रामाणिकता

हम उच्चतम नैतिक, कानूनी और नियामक मानकों का पालन करते हैं।
हम अपने एवं दूसरों के साथ सदैव ईमानदार रहते हैं।
हम वही वादे करते हैं जिन्हें हम निभा सकें, और अपने किये हर वादे को निभाते हैं।
हम संगठन के लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हैं।

सामूहिक सहयोग

हम समझते हैं कि हम सभी एक साझा लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं।
हम संगठन में सभी की भूमिकाओं की सराहना करते हैं।
हम जानकारी साझा करते हैं ताकि हमारे सहयोगियों को कार्य में सहायता मिल सके।
हम सहकर्मियों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें महत्व देते हैं।

उत्कृष्टता

हम आवश्यकता के अनुसार सदा सही कार्य करने को तत्पर हैं।
हम विश्वसनीय और निरंतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए मज़बूत प्रणालियाँ एवं प्रक्रियाएँ स्थापित करते हैं।
हम गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करते।
हम अपने कार्यों का आत्म-मूल्यांकन करते हुए उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।

सम्मान

हम दूसरों के प्रति समानुभूति और सहनशीलता के साथ पेश आते हैं।
हम आभार व्यक्त करने और कामयाबी का उत्सव मनाने के उपाय खोजते हैं।
हम नियमित, रचनात्मक और सच्ची प्रतिक्रिया देते हैं।
हम विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करते हैं, और एक बार निर्णय लिए जाने के बाद उनका पालन करते हैं।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, हमारे आदर्श महज़ शब्द नहीं हैं। वे एक-दूसरे से, जिन समुदायों को हम सेवा देते हैं, और गुज़रने वाले हर यात्री से हमारा वादा हैं।