हम विशेष आवश्यकताओं वाले यात्रियों के लिए सेवाएँ और सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं

विशेष सहायता

सीमित गतिशीलता के साथ यात्रा
नोएडा हवाई अड्डे को इस प्रकार संरचित किया गया है कि जिन यात्रियों को चलने-फिरने में कठिनाई होती है, उन्हें पूर्ण सुविधा और सुगम पहुँच मिल सके। यह व्हीलचेयर उपयोग करने वाले या सीमित गतिशीलता वाले व्यक्तियों के लिए आरामदायक और सुलभ अनुभव सुनिश्चित करता है।
जिन यात्रियों ने अपनी एयरलाइन के माध्यम से पहले से व्हीलचेयर सहायता बुक की है, वे ड्रॉप-ऑफ पॉइंट के पास स्थित निर्धारित प्रतीक्षा क्षेत्र में प्रतीक्षा कर सकते हैं। यदि आपने पहले से बुकिंग नहीं की है, तो आप काउंटर पर सशुल्क व्हीलचेयर सेवा का लाभ ले सकते है।
किसी भी सहायता के लिए समर्पित क्षेत्र में मौजूद कर्मचारी से संपर्क करें।
टर्मिनल के सभी क्षेत्रों में चौड़े रैंप, स्पर्शनीय फ़्लोरिंग, लिफ्ट, सुलभ सीटें और शौचालय उपलब्ध हैं, जिससे पूरे टर्मिनल में बिना किसी बाधा के आवागमन सुनिश्चित होता है।
