तेज़ चेक-इन, सुगम बोर्डिंग, और एक बेहतर हवाई अड्डा यात्रा

डिजी यात्रा

डिजी यात्रा क्यों चुनें?
डिजी यात्रा के साथ आप हवाई अड्डे पर अधिक तेज़ी और सुगमता से आगे बढ़ सकते हैं। प्रवेश से लेकर बोर्डिंग तक हर चरण सरल और सुविधाजनक हो जाता है। अब आपको पहचान पत्र दिखाने या कई दस्तावेज़ साथ रखने की जरुरत नहीं है; आपका चेहरा ही आपकी पहचान बन जायेगा।
यह प्रक्रिया पूरी तरह कागज रहित है, जिससे आपको शारीरिक संपर्क कम करने और आपका कीमती समय बचाने में मदद मिलती है। उन्नत चेहरे की पहचान तकनीक सटीक पहचान सुनिश्चित करती है, जबकि आपका डेटा सुरक्षित और गोपनीय रहता है। सभी जानकारी एन्क्रिप्टेड होती है और आपकी उड़ान के 24 घंटे के भीतर स्वतः हट जाती है, जिससे पूर्ण गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
डिजी यात्रा पर पंजीकरण करें
डिजी यात्रा का उपयोग शुरू करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड करें। इंस्टॉल होने के बाद, अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें। इसके बाद आपसे एक सेल्फी लेने और अपलोड करने तथा पहचान सत्यापन के लिए एक सरल के.वाई.सी. प्रक्रिया पूरी करने को कहा जाएगा।
यात्रा से पहले, ऐप में अपना बोर्डिंग पास अपलोड करके उड़ान विवरण जोड़ें। यह पूरा होने के बाद, आपकी डिजी यात्रा आई.डी. एक पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डा अनुभव के लिए तैयार हो जाएगी।
> आई.ओ.एस. के लिए डाउनलोड करें
> एंड्रॉइड के लिए डाउनलोड करेंहवाई अड्डे पर आपकी डिजी यात्रा
टर्मिनल पर पहुँचते के बाद डिजी यात्रा प्रवेश पंक्ति की ओर जाएँ। चिन्हित स्थान पर खड़े होकर कैमरे की ओर देखें; सिस्टम तुरंत आपकी पहचान सत्यापित करेगा और द्वार अपने आप खुल जाएगा।
यदि आपके पास चेक-इन बैगेज है, तो अपनी एयरलाइन काउंटर पर बैग जमा करें या उपलब्ध होने पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप स्टेशन का उपयोग करें। यदि आप कम सामान के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आप चेक-इन प्रक्रिया छोड़कर सीधे सुरक्षा जाँच क्षेत्र की ओर बढ़ सकते हैं।
सुरक्षा जाँच के दौरान डिजी यात्रा पंक्ति का अनुसरण करें ताकि जल्दी से स्क्रीनिंग हो सके। चेहरे की त्वरित जाँच से आपकी पहचान सत्यापित हो जाएगी, इसके लिए नियमित जाँच की आवश्यकता नहीं होगी। बोर्डिंग के समय, बस बोर्डिंग गेट पर लगे कैमरे की ओर देखें। सत्यापन होते ही गेट खुल जाएगा और आप सीधे अपनी सीट की ओर बढ़ सकते हैं।
बेहतरीन अनुभव के लिए
डिजी यात्रा का पूरा लाभ उठाने के लिए सुनिश्चित करें कि ऐप में आपकी सेल्फी स्पष्ट हो और आपकी वर्तमान रूप से मेल खाती हो। अपनी डिजी यात्रा प्रोफ़ाइल को नवीनतम उड़ान जानकारी के साथ अपडेट रखें ताकि आपकी यात्रा सुगम बनी रहे।
यदि आप पहली बार डिजी यात्रा का उपयोग कर रहे हैं, तो प्रक्रिया से परिचित होने के लिए थोड़ा पहले पहुँचने पर विचार करें। साथ ही, अपने यात्रा दस्तावेज़ पास रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर सी.आई.एस.एफ. या सुरक्षा कर्मी नियमित सत्यापन कर सकें।
