पहली बार हवाई यात्रा

निश्चिंत होकर हवाई अड्डे का अनुभव लें; आपकी सुविधा के लिए हमारा विशेष मार्गदर्शन

उड़ान भरने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप पहली बार हवाई यात्रा कर रहे हैं, तो सबसे पहले आम बातों को ध्यान में रख कर शुरुआत करना बेहतर होता है। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले टिकट और वैध सरकारी पहचान पत्र अपने पास संभाल कर रखें। सामान पैक करने से पहले अपनी एयरलाइन के बैगेज नियम अवश्य जाँच लें, ताकि आपको यह पता हो कि क्या ले जा सकते हैं और कितना वज़न ले जाने की अनुमति है। समय से हवाई अड्डे पर पहुँचने का प्रयास करें - इससे सभी औपचारिकताएँ आराम से पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।  

अधिक जानकारी के लिए देखें:

सुरक्षा जांच और प्रतिबंधित वस्तुएँ

हवाई अड्डे पर इन बातों का ध्यान रखें

टर्मिनल पर पहुँचने के बाद, प्रवेश द्वार पर आपको अपना टिकट और सरकारी मान्यता प्राप्त पहचान पत्र दिखाना होगा। अंदर जाने के बाद, आप सीधे अपनी एयरलाइन के काउंटर पर चेक-इन कर सकते हैं या यदि आपने पहले से ऑनलाइन चेक-इन कर लिया है, तो आप कतार को छोड़ सकते हैं। बोर्डिंग पास प्राप्त करने के बाद, आपको सुरक्षा जाँच क्षेत्र की ओर जाना होगा, जहाँ आपके सामान और व्यक्तिगत वस्तुओं की स्कैनिंग की जाएगी।

आपका बोर्डिंग गेट नंबर बोर्डिंग पास पर या उड़ान सूचना प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन पर मिलेगा। जब बोर्डिंग का समय हो, तो संकेतों और एयरलाइन स्टाफ के निर्देशों का पालन करते हुए अपने विमान तक पहुँचें।

अधिक जानकारी के लिए देखें:

चेक-इन प्रक्रिया

सुरक्षा जाँच

समझदारी से उड़ान भरें

अपना पहचान पत्र, फोन और ज़रूरी कागज़ात अपने हाथ के सामान में रखें ताकि ज़रूरत पड़ने पर वे आसानी से मिल सकें। अधिक सुगम और कागज़ रहित अनुभव हेतु, आप सहभागी हवाई अड्डे् पर डिजी यात्रा का विकल्प चुन सकते हैं। जब भी आपको सहायता की आवश्यकता हो, तो आप कभी भी हवाई अड्डा के  कर्मचारियों से  मदद ले सकते है।

आगमन के बाद इन बातों का ध्यान रखें

विमान उतरने के बाद, आगमन क्षेत्र की ओर ले जाने वाले संकेतों का अनुसरण करें। विमान सूचना प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन पर नज़र रखें—इससे आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपका सामान किस बेल्ट पर आएगा। यदि आपका सामान देर से आता है या दिखाई नहीं देता है, तो सहायता के लिए अपनी एयरलाइन के सामान सेवा केंद्र से संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए देखें:

एयरलाइंस