समाचार अवलोकन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने हवाईअड्डा विकास और निर्माण टेंडर के लिए प्री-क्वालिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की

12/04/2021

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) एनआईए फेज-1 के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कर रहा है।

दिल्ली, 12 अप्रैल 2021

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) एनआईए फेज 1 (यानी, 12 मिलियन वार्षिक यात्री क्षमता) के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण कार्य विभिन्न पैकेजों के अंतर्गत एक दोचरणीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी ईटेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कर रहा है।

वाई.आई.ए.पी.एल. वित्तीय रूप से सशक्त, अनुभवी और प्रतिष्ठित ठेकेदारों से ईरिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन ("ईआर.एफ.क्यू.") के लिए प्रतिक्रियाएं आमंत्रित कर रहा है, ताकि शॉर्टलिस्ट किए गए टेंडरदाताओं को निम्नलिखित कार्यों के लिए चुना जा सके – टर्मिनल और संबद्ध कार्यों की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (पैकेज 1), और एयरसाइड, लैंडसाइड तथा संबद्ध कार्य (पैकेज 2), जैसा कि ईआर.एफ.क्यू. की शर्तों में वर्णित है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) को डी.बी.एफ.ओ.टी. आधार पर विकसित करने, संचालित करने और अनुरक्षण करने का अधिकार प्राप्त हुआ है।

इच्छुक पक्ष वाई.आई.ए.पी.एल. के ईपोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद ईआर.एफ.क्यू. डाउनलोड कर सकते हैं, पोर्टल का लिंक है:

आर.एफ.क्यू. के लिए नोटिस यहां भी उपलब्ध है:

अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए इच्छुक पक्ष tenders@niairport.in पर संपर्क कर सकते हैं।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड

वाई.आई.ए.पी.एल., ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% सहायक कंपनी है, जिसे जेवर में ग्रीनफील्ड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित करने के लिए एक विशेष प्रयोजन संस्था (एस.पी.वी.) के रूप में स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर 2020 को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) के विकास के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह कंपनी सार्वजनिकनिजी भागीदारी परियोजना को उत्तर प्रदेश सरकार, नई दिल्ली ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर लागू करने की जिम्मेदार है।