नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने विश्वस्तरीय यात्री सेवाएं प्रदान करने के लिए अमाडेअस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने डिजिटल यात्री अनुभव को सह-निर्मित करने के लिए अमाडेअस को एक रणनीतिक तकनीकी भागीदार के रूप में चुना है।
नेशनल, 16 मई 2023
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने अमाडेयस के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत एक विश्व–स्तरीय पैसेंजर प्रोसेसिंग सिस्टम (पी. पी. एस.) प्रदान किया जाएगा जिसमें कॉमन यूज़ चेक–इन, बोर्डिंग, बैगेज रिकॉन्सिलिएशन और डिजीयात्रा सक्षम बायोमेट्रिक सुविधाएं शामिल हैं। इस समझौते के अंतर्गत, अमाडेयस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए क्लाउड–होस्टेड एंड–टू–एंड PPS को डिज़ाइन, सप्लाई, कमीशन, ऑपरेट और मेंटेन करेगा। सेवा संलग्नता की शर्तों के अनुसार, अमाडेयस कई स्मार्ट और आधुनिक क्षमताएं प्रदान करेगा जिनमें हर पैसेंजर टचपॉइंट पर बायोमेट्रिक–आधारित डिजीयात्रा एकीकरण शामिल होगा, जिससे यात्रियों के अनुभव को सहज बनाया जा सके।
सेल्फ–सर्विस PPS टचपॉइंट्स जैसे कि चेक–इन कियोस्क, ऑटोमेटेड बैग ड्रॉप्स, और ईगेट्स पूरी तरह एकीकृत होंगे और एयरलाइन डिपार्चर कंट्रोल सिस्टम्स व अन्य हितधारकों के साथ रीयल–टाइम में संवाद करेंगे ताकि यात्रियों के लिए बिना किसी बाधा का अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।
क्रिस्टोफ श्नेलमैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा, “हम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर प्रोसेसिंग सिस्टम के लिए अमाडेयस के साथ साझेदारी कर बेहद प्रसन्न हैं। अमाडेयस एक अग्रणी वैश्विक ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी है, और इसके डिजिटल समाधानों का समृद्ध अनुभव एनआईए को विश्व–स्तरीय सेवाएं प्रदान करने में समर्थन देगा। यह हमारे यात्रियों के लिए तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
सारा सैमुअल, एसवीपी एयरपोर्ट और एयरलाइन ऑपरेशन्स, एपीएसी, अमाडेयस ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमाडेयस मिलकर भविष्य के डिजिटल पैसेंजर अनुभव को सह–निर्मित कर रहे हैं। हम इनोवेटिव क्लाउड, सेल्फ–सर्विस और बायोमेट्रिक तकनीकों पर आधारित एंड–टू–एंड एयरपोर्ट यात्रा को समर्थन देने के लिए तत्पर हैं, जिससे एक सहज और आरामदायक एयरपोर्ट अनुभव सुनिश्चित किया जा सके। यह साझेदारी भारतीय बाजार और उससे आगे अमाडेयस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो हवाई अड्डों के विकास में हमारी तकनीक की ताकत को दर्शाती है।”
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और दुनिया के अन्य शहरों से जोड़ेगा। यह विश्व–स्तरीय एयरपोर्ट स्विस दक्षता और भारतीय मेहमाननवाज़ी को मिलाकर यात्रियों को समृद्ध अनुभव और व्यापक व्यावसायिक आकर्षण व सेवाएं प्रदान करेगा। एनआईए अपने वर्ग का भारत का पहला एयरपोर्ट होगा जो नेट ज़ीरो उत्सर्जन प्राप्त करेगा, जिससे टिकाऊ एयरपोर्ट संचालन के लिए एक नया मानक स्थापित होगा। अधिक जानकारी के लिए देखें www.niairport.in। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और LinkedIn पर भी फॉलो कर सकते हैं।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) के बारे में
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) की स्थापना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नामक ग्रीनफील्ड परियोजना के विकास, निर्माण और संचालन के लिए की गई थी। यह कंपनी ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% सहायक इकाई है और यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के साथ साझेदारी में सार्वजनिक– निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रियायत अवधि 01 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई है और यह 40 वर्षों तक चलेगी। एयरपोर्ट का उद्घाटन 2024 के अंत में होने की संभावना है, जिसमें एक रनवे और एक टर्मिनल होगा और यह सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता को संभालेगा — साथ ही आगे के निर्माण चरणों में विस्तार की भी संभावना है।
अमाडेयस के बारे में
यात्रा प्रगति को गति देती है। अमाडेयस यात्रा को गति देता है। अमाडेयस के समाधान यात्रियों को उन यात्राओं से जोड़ते हैं जिनकी उन्हें आवश्यकता है — ट्रैवल एजेंट्स, सर्च इंजन, टूर ऑपरेटर, एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स, होटल्स, कार और रेलवे के माध्यम से।
हमने पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से यात्रा उद्योग के साथ साझेदारी में अपनी तकनीक का विकास किया है। हम इस बात की गहरी समझ रखते हैं कि लोग कैसे यात्रा करते हैं, और साथ ही ऐसे जटिल, विश्वसनीय और आवश्यक सिस्टम तैयार और वितरित करने की क्षमता रखते हैं जिनकी हमारे ग्राहकों को आवश्यकता होती है। 2019 में, हमने 190 से अधिक देशों में 1.9 बिलियन से अधिक लोगों को स्थानीय ट्रैवल प्रोवाइडर्स से जोड़ने में मदद की।
हम वैश्विक दृष्टिकोण रखते हैं और जहां भी हमारे ग्राहक होते हैं, वहां स्थानीय उपस्थिति बनाए रखते हैं।
हमारा उद्देश्य है: यात्रा के भविष्य को आकार देना। हम बेहतर तकनीक के निर्माण के लिए उत्साही हैं जो यात्राओं को बेहतर बनाती है।
अमाडेयस एक IBEX 35 कंपनी है, जो स्पैनिश स्टॉक एक्सचेंज में AMS.MC के तहत सूचीबद्ध है। कंपनी को पिछले ग्यारह वर्षों से डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।
अधिक जानकारी के लिए देखें:
