नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने अपनी वैलिडेशन प्रक्रिया की सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने वैलिडेशन फ्लाइट का सफलतापूर्वक संचालन किया, जो 2025 में उद्घाटन की दिशा में एक प्रमुख पड़ाव है।
नेशनल, 09 दिसंबर 2024
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने 9 दिसंबर 2024 को सफलतापूर्वक वैलिडेशन फ्लाइट का संचालन करके एक प्रमुख पड़ाव हासिल किया है, जो एयरोड्रोम लाइसेंसिंग प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। यह उपलब्धि भारत सरकार के माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री किंजरापु राममोहन नायडू की गरिमामयी उपस्थिति में हासिल हुई। इंडिगो, जो एयरपोर्ट की लॉन्च कैरियर है, द्वारा संचालित इस उड़ान ने एयरपोर्ट की अप्रोच प्रक्रियाओं का परीक्षण किया और इसके नेविगेशन एड्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम्स की सटीकता और कार्यक्षमता की पुष्टि की। यह अहम कदम व्यावसायिक संचालन के लिए आवश्यक कड़े सुरक्षा और संचालन मानकों के प्रति एनआईए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वैलिडेशन फ्लाइट के बाद, एनआईए एयरोड्रोम सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अंतिम रूप देकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डी.जी.सी.ए.) को सौंपेगा।
यह प्रमुख पड़ाव अक्टूबर में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आई.एल.एस.) और प्रिसिशन अप्रोच पाथ इंडिकेटर (पी.ए. पी.आई.) की सफल कैलिब्रेशन, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डी.जी.सी.ए.) के समर्थन, और RNP (रिक्वायर्ड नेविगेशन परफॉर्मेंस) प्रक्रियाओं के सफल सिम्युलेटर परीक्षणों पर आधारित है। यह कैलिब्रेशन एनआईए पर विमान संचालन के लिए सर्वोच्च सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करता है।
क्रिस्टोफ श्नेलमैन, सीईओ, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वैलिडेशन फ्लाइट्स की सफल समाप्ति हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। यह प्रमुख पड़ाव उस समर्पण और सूक्ष्म योजना को दर्शाता है जो एयरपोर्ट को व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार करने में लगी है। हम एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी कर रहे हैं और यात्रियों का स्वागत करने को उत्सुक हैं।”
वैलिडेशन फ्लाइट एयरबस A–320 विमान पर संचालित की जा रही है, ताकि RNP (रिक्वायर्ड नेविगेशन परफॉर्मेंस) प्रक्रियाओं और आई.एल.एस. अप्रोच प्रक्रियाओं का परीक्षण किया जा सके। RNP एक नेविगेशन स्पेसिफिकेशन है, जो विमानों को उच्च सटीकता के साथ सटीक फ्लाइट पाथ पर उड़ने की अनुमति देता है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आई.ए.टी.ए.कोड – डी.एक्स.एन.) ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और दुनिया के अन्य शहरों से जोड़ेगा। यह विश्व–स्तरीय एयरपोर्ट स्विस दक्षता और भारतीय मेहमाननवाज़ी को मिलाकर यात्रियों को समृद्ध अनुभव और व्यापक व्यावसायिक आकर्षण एवं सेवाएं प्रदान करेगा। एनआईए एक महत्वाकांक्षी नेट–ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है, जो सतत डिज़ाइन और संचालन सिद्धांतों द्वारा समर्थित है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) की स्थापना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नामक ग्रीनफील्ड परियोजना के विकास, निर्माण और संचालन के लिए की गई थी। यह कंपनी ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% सहायक इकाई है और उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के साथ मिलकर इस सार्वजनिक–निजी भागीदारी परियोजना के कार्यान्वयन की ज़िम्मेदार है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रियायत अवधि 01 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई है और यह 40 वर्षों तक चलेगी। उद्घाटन के समय, एयरपोर्ट में एक रनवे और एक टर्मिनल होगा और यह 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखेगा — साथ ही आगे के निर्माण चरणों में विस्तार की संभावना है।
