NIA Mann Fleet Partners Limited
समाचार अवलोकन

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड के साथ ग्राउंड मोबिलिटी सेवाओं को सशक्त किया

24/02/2026

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एन.आई.ए) ने आज मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड को मोबिलिटी सेवाओं के साझेदार के रूप में चयनित करने की घोषणा की।

राष्ट्रीय, 24 फ़रवरी 2026

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एन.आई.ए) ने आज मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड को मोबिलिटी सेवाओं के साझेदार के रूप में चयनित करने की घोषणा की। यह रणनीतिक साझेदारी यात्रियों के लिए निर्बाध और व्यापक ग्राउंड परिवहन समाधान सुनिश्चित करेगी।

प्रदान किए गए अनुबंध में महत्वपूर्ण ग्राउंड परिवहन सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जो हवाई अड्डे पर सुविधा और दक्षता सुनिश्चित करेगी:

  • रेंटल कारें: आराम और सुविधा के लिए विशेष रेंटल कार सेवाएँ उपलब्ध होंगी। हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान कर्ब के पास प्रीमियम पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी, जिससे पैदल चलने की दूरी न्यूनतम रहे।
  • इंट्रा-टर्मिनल बस शटल: हवाई अड्डा परिसर के भीतर सुगम आवागमन के लिए बस शटल का संचालन, प्रबंधन और रखरखाव।
  • इंट्रा-सिटी बस शटल: हवाई अड्डे को क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों जैसे परी चौक, बॉटनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने की सुविधा, भविष्य में और स्थान जोड़े जाएँगे।

साझेदारी के बारे में बोलते हुए, क्रिस्टोफ श्नेलमैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने कहा, "निर्बाध और कुशल ग्राउंड परिवहन विश्वस्तरीय यात्री अनुभव का मूल आधार है, और हम नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड के साथ यह साझेदारी विविध, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली मोबिलिटी सेवाएँ प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है। यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि एनआईए तक और वहाँ से हर यात्रा हमारे सभी यात्रियों और कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक और परेशानी-मुक्त हो।"

अमृत मान, प्रबंध निदेशक, मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड ने कहा,  "नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारतीय विमानन के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है और मेरा मानना है कि यह विश्व के अग्रणी हवाई अड्डों में से एक बनेगा। यह साझेदारी मैन फ्लीट के पैमाने और क्षमताओं की सशक्त पुष्टि है। भारत के सबसे बड़े प्रीमियम मोबिलिटी फ्लीट और बड़े पैमाने पर संचालन में सिद्ध विशेषज्ञता के साथ, हम विश्वसनीय, कुशल और सुरक्षित उच्च गुणवत्ता वाली ग्राउंड परिवहन सेवाएँ प्रदान करने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं। हमारा उद्देश्य एक स्केलेबल और ग्राहक-केंद्रित मोबिलिटी इकोसिस्टम विकसित करना है, जो यात्री अनुभव को बेहतर बनाए और एनआईए की दीर्घकालिक वृद्धि का समर्थन करे।"

ये सेवाएँ हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी.एस.आर.टी.सी), दिल्ली परिवहन निगम (डी.टी.सी), हरियाणा रोडवेज और उत्तराखंड परिवहन निगम (यू.टी.सी) के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू) पर आधारित होकर एनआईए की ग्राउंड कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेंगी।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आई.एटीए.कोड - DXN) ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और विश्व के अन्य शहरों से जोड़ता है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा स्विस दक्षता और भारतीय आतिथ्य का संगम प्रस्तुत करता है, जो यात्रियों को समृद्ध अनुभव और व्यापक वाणिज्यिक आकर्षण एवं सेवाएँ प्रदान करता है। एनआईए टिकाऊ डिज़ाइन और संचालन सिद्धांतों द्वारा समर्थित शून्य-उत्सर्जन लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल) की स्थापना ग्रीनफील्ड परियोजना - नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - के विकास, निर्माण और संचालन के लिए की गई थी। यह कंपनी ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% सहायक कंपनी है और उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार के साथ निकट सहयोग में सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रियायत अवधि 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई और 40 वर्षों तक चलेगी। हवाई अड्डे में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है। मास्टरप्लान के अनुसार रियायत अवधि के दौरान विस्तार कर वार्षिक 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की सेवा प्रदान करने की व्यवस्था है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया www.niairport.in पर जाएँ।

हमसे Facebook, Twitter, Instagram और LinkedIn पर जुड़ें।

मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड के बारे में

मैन फ्लीट पार्टनर्स लिमिटेड की स्थापना 1986 में हुई और 1992 में इसे निगमित किया गया। यह भारत के सबसे विश्वसनीय ग्राउंड परिवहन सेवा प्रदाताओं में से एक है, जिसके पास उद्योग में 38 से अधिक वर्षों का नेतृत्व अनुभव है। 250 से अधिक कर्मचारियों, देशभर में 5 कार्यालयों और इकोनॉमी से लेकर लग्ज़री सेगमेंट तक लगभग 300 वाहनों के विविध फ्लीट के साथ, मैन प्रीमियम, विश्वसनीय और नवोन्मेषी मोबिलिटी समाधान प्रदान करता है।

कंपनी कॉर्पोरेट, पर्यटन और सरकारी क्षेत्रों को 24x7 परिचालन सहायता और कठोर प्रशिक्षण प्राप्त चालकों के साथ सेवाएँ प्रदान करती है। मैन शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों, फॉर्च्यून 500 कंपनियों और प्रमुख दूतावासों का पसंदीदा साझेदार है तथा पिछले 15 वर्षों से अमेरिका के राष्ट्रपति की सभी भारत यात्राओं के परिवहन प्रबंधन के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, कतर सहित अन्य देशों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों की सेवाएँ भी सफलतापूर्वक संभालता रहा है।