नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एन.आई.ए) ने आज अपने नेतृत्व ढांचे में बदलाव की घोषणा की।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने नीतू समरा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया
भारत, 24 अप्रैल 2026
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एन.आई.ए) ने आज अपने नेतृत्व ढांचे में बदलाव की घोषणा की। यह परिवर्तन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बी.सी.ए.एस) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किया गया है, जिसके तहत भारत में किसी हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
तत्काल प्रभाव से, नीतू समरा को अंतरिम आधार पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जब तक कि निदेशक मंडल औपचारिक चयन प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता।
नीतू समरा अक्टूबर 2021 से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत रही हैं और हवाई अड्डे के विकास की यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। उन्होंने परियोजना के एक महत्वपूर्ण चरण के दौरान वित्तीय प्रबंधन, शासन और रणनीतिक योजना का नेतृत्व किया है।
अगस्त 2020 से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे क्रिस्टोफ श्नेलमैन अब हवाई अड्डे के निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। इस भूमिका में वे परियोजना और इसके संचालन में परिवर्तन के चरण का समर्थन जारी रखेंगे।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल) के अध्यक्ष डैनियल बिर्चर ने कहा, “मार्च 2026 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद हमारा लक्ष्य यथाशीघ्र संचालन प्रारंभ करना था। यह प्रबंधन परिवर्तन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की आवश्यकताओं के अनुरूप है, साथ ही हवाई अड्डे के नेतृत्व में निरंतरता भी बनाए रखता है। नया संरचित नेतृत्व दल स्पष्ट और पारदर्शी शासन तथा मजबूत कॉर्पोरेट संस्कृति के मार्गदर्शन में संचालन की दिशा में सुगम परिवर्तन सुनिश्चित करेगा।”
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक आधुनिक विमानन केंद्र प्रदान करने के अपने लक्ष्य पर केंद्रित है, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आई.ए.टी.ए कोड - डी.एक्स.एन) ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और विश्व के अन्य शहरों से जोड़ता है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा स्विस दक्षता और भारतीय आतिथ्य का संगम प्रस्तुत करता है, जो यात्रियों को समृद्ध अनुभव और व्यापक वाणिज्यिक आकर्षण एवं सेवाएँ प्रदान करता है। एनआईए टिकाऊ डिज़ाइन और संचालन सिद्धांतों द्वारा समर्थित शून्य-उत्सर्जन लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल) की स्थापना ग्रीनफील्ड परियोजना - नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा - के विकास, निर्माण और संचालन के लिए की गई थी। यह कंपनी ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100% सहायक कंपनी है और उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार के साथ निकट सहयोग में सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रियायत अवधि 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई और 40 वर्षों तक चलेगी। हवाई अड्डे में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है। मास्टरप्लान के अनुसार रियायत अवधि के दौरान विस्तार कर वार्षिक 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की सेवा प्रदान करने की व्यवस्था है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.niairport.in पर जाएँ।
हमसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन.
