NIA ORAT
समाचार अवलोकन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने इंडिगो के साथ अंतिम ओ.आर.ए.टी. टर्नअराउंड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया

10/06/2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने इंडिगो और प्रमुख एयरपोर्ट साझेदारों के सहयोग से 9 जून 2026 को अपने ऑपरेशनल रेडीनेस, एक्टिवेशन एंड ट्रांज़िशन (ओ.आर.ए.टी.) कार्यक्रम के तहत पूर्ण पैमाने पर एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया।

नेशनल, जून 10, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने इंडिगो और प्रमुख एयरपोर्ट साझेदारों के सहयोग से 9 जून 2026 को अपने ऑपरेशनल रेडीनेस, एक्टिवेशन एंड ट्रांज़िशन (ओ.आर.ए.टी.) कार्यक्रम के तहत पूर्ण पैमाने पर एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस ट्रायल में एयरसाइड पर एक पूर्ण एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड प्रक्रिया का सिमुलेशन किया गया, जिसके माध्यम से सिस्टम, प्रक्रियाओं और संबंधित हितधारकों के बीच एंड-टू-एंड समन्वय का परीक्षण किया गया। इस अभ्यास में विज़ुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम्स (वी.डी.जी.एस.), पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज, ग्राउंड पावर, साथ ही इंटीग्रेटेड बैगेज हैंडलिंग और कार्गो प्रक्रियाओं जैसी महत्वपूर्ण अवसंरचना का उपयोग और सत्यापन शामिल था। इन-फ्लाइट कैटरिंग और अन्य ग्राउंड हैंडलिंग गतिविधियों का भी परीक्षण किया गया, जबकि परिचालन तैयारी ढांचे के तहत रिफ्यूलिंग से जुड़े परिदृश्यों का मूल्यांकन किया गया। इस ट्रायल के हिस्से के रूप में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आई.एल.एस.) और रिक्वायर्ड नेविगेशन परफॉर्मेंस (आर.एन.पी.) अप्रोच प्रक्रियाओं का पुनः सत्यापन भी किया गया।

यह टर्नअराउंड ट्रायल उन्नत ओ.आर.ए.टी. अभ्यासों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिन्हें 15 जून 2026 को वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने से पहले सभी परिचालन संपर्क बिंदुओं पर निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नोएडा हवाई अड्डे के बारे में

नोएडा हवाई अड्डा (आई.ए.टी.ए. कोड - डी.एक्स.एन.) ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और दुनिया के अन्य शहरों से जोड़ता है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा यात्रियों को उत्कृष्ट अनुभवों, व्यावसायिक सुविधाओं और व्यापक सेवाओं की पेशकश करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। एन.आई.ए. सतत डिज़ाइन और परिचालन सिद्धांतों के माध्यम से शुद्ध-शून्य उत्सर्जन (नेट ज़ीरो एमिशन) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) की स्थापना ग्रीनफ़ील्ड परियोजना – नोएडा हवाई अड्डा – के विकास, निर्माण और संचालन के लिए की गई थी। यह कंपनी ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ए.जी. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार के साथ मिलकर सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना को लागू करने के लिए उत्तरदायी है।

नोएडा हवाई अड्डे की रियायत अवधि 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई और यह 40 वर्षों तक प्रभावी रहेगी। वर्तमान में हवाई अड्डे में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी क्षमता प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की सेवा करने की है। हवाई अड्डे की मास्टर प्लानिंग के अनुसार भविष्य में इसका विस्तार कर इसे प्रतिवर्ष 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की सेवा देने योग्य बनाया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए कृपया www.niairport.in पर जाएँ।

हमसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन.