नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने आज यात्रियों को सीधे हवाई अड्डे से अंतरशहरी बस सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म रेडबस के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने रेडबस के साथ शुरुआत से अंत तक यात्रा अनुभव का विस्तार किया
नई दिल्ली, जून 11, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एन.आई.ए.) ने आज यात्रियों को सीधे हवाई अड्डे से अंतरशहरी बस सेवाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफॉर्म रेडबस के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। भारत में किसी बस मोबिलिटी प्लेटफॉर्म और हवाई अड्डे के बीच यह अपनी तरह का पहला समझौता है, जो उपभोक्ताओं के लिए सुविधा, पारदर्शिता और कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। यह कदम उत्तरी भारत के लिए एक अग्रणी मल्टीमॉडल परिवहन केंद्र (ट्रांसपोर्ट हब) बनने के एनआईए के दृष्टिकोण का समर्थन करता है।
अंतिम मील तक कनेक्टिविटी (लास्ट माइल कनेक्टिविटी) को भारी बढ़ावा देते हुए, यह साझेदारी एनआईए (एन.आई.ए.) से उत्तर भारत के प्रमुख गंतव्यों, जिनमें आगरा, मथुरा, लखनऊ, देहरादून और चंडीगढ़ शामिल हैं, के लिए 20 से अधिक सीधी अंतरशहरी बस सेवाओं को सक्षम बनाएगी। यात्री हवाई अड्डे से आने-जाने के लिए रेडबस प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से अपनी यात्रा बुक कर सकेंगे, जिससे उन्हें प्रमुख बस सेवा प्रदाताओं द्वारा संचालित उच्च गुणवत्ता वाली, वातानुकूलित (एसी) बसों के नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी।
ग्राहक रेडबस की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें जीपीएस-सक्षम लाइव ट्रैकिंग, डिजिटल टिकटिंग और 24x7 ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो उड़ानों से उतरने के तुरंत बाद एक विश्वसनीय और परेशानी मुक्त बस यात्रा अनुभव सुनिश्चित करती हैं। निर्बाध पारगमन को सुगम बनाने के लिए, हवाई अड्डे पर एक 'बस स्टेजिंग एरिया' (बस यात्रियों के चढ़ने और उतरने के लिए एक समर्पित स्थान) बनाया गया है, और यात्रियों को एक सुगम यात्रा अनुभव देने के लिए ऑन-ग्राउंड सहायता कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन, क्रिस्टोफ़ श्नेलमैन ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर, हम यात्री यात्रा के हर पहलू को सुविधा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार कर रहे हैं। रेडबस के साथ हमारी साझेदारी विश्वसनीय मोबिलिटी समाधानों को एक साथ लाती है जो यात्रियों को हवाई अड्डे के आगे अपनी यात्रा को निर्बाध रूप से जारी रखने में सक्षम बनाते हैं। हवाई अड्डे के अनुभव में सीधे कई परिवहन विकल्पों को एकीकृत करके, हम इस क्षेत्र के लिए एक वास्तविक मल्टीमॉडल परिवहन केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।"
रेडबस के सीईओ, प्रकाश संगम ने कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ एनसीआर (एन.सी.आर.) और उत्तर भारत में भारत के विमानन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम हवाई अड्डे के दरवाजे पर ही अंतरशहरी बस कनेक्टिविटी सक्षम करने के लिए एनआईए के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हवाई यात्री पूरे क्षेत्र के गंतव्यों से आरामदेह, विश्वसनीय और किफायती तरीके से निर्बाध रूप से जुड़ सकें। यह सहयोग लास्ट-माइल गैप (अंतिम छोर की दूरी) को पाटने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और साथ मिलकर, हम एकीकृत, एंड-टू-एंड यात्रा अनुभवों के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करने की उम्मीद करते हैं।"
यह पहल एक वास्तविक मल्टीमॉडल परिवहन केंद्र बनने के एनआईए के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जो हर यात्री की जरूरतों के अनुरूप कनेक्टिविटी विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। जैसे-जैसे एनआईए एक प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है, निर्बाध कनेक्टिविटी इसका एक मुख्य फोकस बनी हुई है। निजी वाहनों के लिए पहुंच में सुधार करने और सार्वजनिक परिवहन विकल्पों का विस्तार करने के लिए हवाई अड्डा सरकार और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ सहयोग कर रहा है। साथ मिलकर, ये विकल्प यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्री आसानी, दक्षता और लचीलेपन के साथ हवाई अड्डे से आ-जा सकें।
नोएडा हवाई अड्डे के बारे में
नोएडा हवाई अड्डा (आई.ए.टी.ए. कोड - डी.एक्स.एन.) ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भारत और दुनिया के अन्य शहरों से जोड़ता है। यह विश्वस्तरीय हवाई अड्डा यात्रियों को उत्कृष्ट अनुभवों, व्यावसायिक सुविधाओं और व्यापक सेवाओं की पेशकश करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। एन.आई.ए. सतत डिज़ाइन और परिचालन सिद्धांतों के माध्यम से शुद्ध-शून्य उत्सर्जन (नेट ज़ीरो एमिशन) के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाई.आई.ए.पी.एल.) की स्थापना ग्रीनफ़ील्ड परियोजना – नोएडा हवाई अड्डा – के विकास, निर्माण और संचालन के लिए की गई थी। यह कंपनी ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ए.जी. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार के साथ मिलकर सार्वजनिक-निजी भागीदारी परियोजना को लागू करने के लिए उत्तरदायी है।
नोएडा हवाई अड्डे की रियायत अवधि 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई और यह 40 वर्षों तक प्रभावी रहेगी। वर्तमान में हवाई अड्डे में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी क्षमता प्रतिवर्ष 1.2 करोड़ यात्रियों की सेवा करने की है। हवाई अड्डे की मास्टर प्लानिंग के अनुसार भविष्य में इसका विस्तार कर इसे प्रतिवर्ष 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की सेवा देने योग्य बनाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.niairport.in पर जाएँ।
हमसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन.
