सुरक्षा जाँच प्रक्रिया

यात्रा को सुचारू बनाने के लिए, कृपया नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।

सुरक्षा जाँच चौकी पर:

  • अपना बोर्डिंग पास और पहचान-पत्र तैयार रखें
  • बेल्ट, जैकेट और धातु के सामान उतार दें
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सहायक उपकरण को दिए गए ट्रे में रखें
  • जाँच चौकी से पहले प्रतिबंधित वस्तुओं को हटा दें

स्वचालित ट्रे पुनर्प्राप्ति प्रणाली का उपयोग करना:

  • निचले कन्वेयर से ट्रे लें
  • लैपटॉप, बेल्ट, जैकेट और हैंडबैग को अलग-अलग रखें
  • ट्रे को धीरे से आगे बढ़ाएँ और अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें
  • स्कैनर से तभी गुज़रें जब निर्देश दिया जाए
  • हमारे स्कैनर गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं
  • जाँच के बाद, अपना सारा सामान लें और ट्रे वापस कर दें

जाँच के बाद

यदि आपने कुछ खो दिया है या आपको सहायता चाहिए अथवा ले जाना भूल गए है, तो कृपया अपने नजदीकी हवाई अड्डे के कर्मचारी से संपर्क करें।