एयरपोर्ट से आसानी से यात्रा करने के लिए लेटेस्ट नियमों को चेक करें।

नियामक कार्य
मादक पदार्थ नियंत्रण विनियम
भारत का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एन.सी.बी.) एक कानून प्रवर्तन एजेंसी है जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए समर्पित है। यह सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और नशा मुक्त भारत को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।
कृपया पैक करने से पहले जाँच करें:
- नशीले पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना सख्त वर्जित है और भारतीय कानून के तहत यह दंडनीय अपराध है।
- अज्ञात व्यक्तियों से कोई भी सामान या पैकेज स्वीकार करने से बचें, क्योंकि उनमें अवैध वस्तुएँ हो सकती है।
- यदि आप प्रिस्क्रिप्शन वाली दवाएँ, आयुर्वेदिक उपचार, या हर्बल उत्पाद ले जा रहे हैं, तो आगमन के दौरान उन्हें हमेशा सीमा शुल्क काउंटर पर जरुर बतायें।
