एयरपोर्ट से आसानी से यात्रा करने के लिए लेटेस्ट नियमों को चेक करें।

नियामक कार्य
अन्य नियामक सेवाएँ
अतिरिक्त औषधि नियंत्रक (ए.डी.सी.)
अतिरिक्त औषधि नियंत्रक (ए.डी.सी.) फार्मास्यूटिकल्स, सौंदर्य प्रसाधन, चिकित्सा उपकरणों और पारंपरिक दवाओं के निर्यात को मंजूरी देता है । निर्यात से पहले अतिरिक्त औषधि नियंत्रक (ए.डी.सी.) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) प्राप्त करनाआवश्यक है ।
ट्रांसशिपमेंट कार्गो (टी.एस.पी.)
ट्रांसशिपमेंट कार्गो इकाई हवाई अड्डे से होकर दूसरे गंतव्य तक जाने वाले कार्गो का प्रबंधन करती है और उचित निकासी सुनिश्चित करती है। किसी भी ट्रांसशिपमेंट से पहले आपको इस निकाय से अनुमति प्राप्त करना होगा । अधिक जानकारी के लिए, कृपया नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल - एयर इंडिया एस.ए.टी.एस. पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों से संपर्क करें।
पशु संगरोध प्रमाणन सेवाएँ (ए.क्यू.सी.एस.)
पशु संगरोध प्रमाणन सेवाएँ (ए.क्यू.सी.एस.) पालतू जानवरों और पशुधन उत्पादों के निर्यात के लिए अनुमति पत्र जारी करती हैं। पशु उत्पादों के आयात और निर्यात के लिए ये प्रमाणन अनिवार्य होते हैं।
पादप संगरोध प्रमाणन सेवाएँ (पी.क्यू.सी.एस.)
पादप संगरोध प्रमाणन सेवा (पी.क्यू.सी.एस.) हानिकारक कीटों के प्रवेश को रोकने के लिए पौधों और पादप-आधारित सामग्रियों (जीवित पौधों को छोड़कर) के आयात और निर्यात की निगरानी करती है। यात्रियों को पी.क्यू.सी.एस. के नियमों का पालन करना होगा और ऐसी वस्तुओं के आयात या निर्यात से पहले वैध परमिट प्राप्त करना होगा।
वस्त्र समिति कार्यालय
वस्त्र समिति आयात और निर्यात के लिए वस्त्र उत्पादों और मशीनरी की गुणवत्ता का परीक्षण और प्रमाणीकरण करती है । माल भेजने वालो और निर्यातकों को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वस्त्र समिति कार्यालय में परीक्षण के लिए वस्त्र के नमूने जमा करने होंगे । यह कार्यालय निर्यातकों के लिए मूल प्रमाण पत्र (सी.ओ.) और सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली (जी.एस.पी.) दस्तावेज़ भी जारी करता है ।
